अलीगढ़ 23 फरवरी 2025 (सू0वि0): आयुक्त अलीगढ़ मण्डल अलीगढ़ संगीता सिंह द्वारा महाशिवरात्रि पर्व, रमजान, होली, चैत्र-नवरात्र एवं ईद-उल-फितर के दृष्टिगत मण्डल के सभी जिलों में काबड़ यात्रा श्रद्धालुओं के आने-जाने वाले मार्गों पर तत्काल निरीक्षण कर सम्बन्धित विभागों को यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं कि कहीं पर भी सड़क व पटरी क्षतिग्रस्त अवस्था में न हों और मार्गाें पर कंकड़, पत्थर न रहें। उन्होंने कहा कि अलीगढ़ में साँकरा घाट व बुलन्दशहर के नरौरा व रामघाट गंगा तट पर आवागमन के लिए श्रद्धालुओं द्वारा अलीगढ़ रामघाट मार्ग का प्रयोग किया जाता है, इसके अतिरिक्त कासगंज में सोंरो के लहरा व बदायूँ के कछला घाट के लिए श्रद्धालु मण्डल के सभी जिलों के अतिरिक्त मथुरा, आगरा व राजस्थान एवं हरियाणा के कई जिलों से आवागमन करते हैं।
उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं के आवागमन मार्गाे पर बिल्डिंग मैटेरियल तथा अस्थाई-स्थाई अतिक्रमण के कारण दुर्घटनाओं की सम्भावनाएं बनी रहती है। विशेषकर रात्रि के समय सड़क किनारे पड़े हुए बिल्डिंग मैटेरियल के कारण छोटे व हल्के बाहनों को काफी असुविधा का सामना करना पड़ता है। ऐसे में सभी मार्गाे पर बिल्डिंग मैटेरियल, अस्थाई व स्थाई अतिक्रमण को तत्काल हटवा दिया जाये। जिससे सम्भावित दुर्घटना से बचा जा सकें। उन्होंने यातायात व्यवस्था के लिए निर्देशित किया कि सभी मार्गाे पर दुर्घटना सम्भावित क्षेत्र एवं ब्लैक स्पॉट को चिन्हित करते हुए उन पर विशेष सतर्कता बरतते हुए आवश्यक पुलिस व्यवस्था भी सुनिश्चित कर ली जाये। गत वर्षों में ऐसे स्थल जहाँ पर दुर्घटनाएं हो चुकी है। उन्हें चिन्हित करते हुए पूर्व से ही सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर ली जाये। जिससे किसी भी प्रकार की दुर्घटनाओं की सम्भावनाएं न रहें। सभी मार्गाे पर यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने के लिये चौराहों एवं आवश्यकतानुसार मार्गाे पर पुलिस व ट्रैफिक पुलिस की तैनाती सुनिश्चित कर दी जाये। मार्गाे पर आवागमन की सुलभता हेतु चिन्हांकन बोर्ड भी लगवा दिये जाये। सभी ट्रैफिक सिग्नलों को सुचारू रखा जाये। आवश्यकतानुसार भारी व हल्के बाहनों का रूट डायवर्जन करते हुए आवश्यक स्थानों पर चिन्हांकन बोर्ड भी लगवाये जाये। प्रमुख मन्दिरों पर अथवा भीड़-भाड़ वाले युक्त मन्दिरों पर जल चढ़ाने के दौरान आने-जाने वाले मार्गों को अलग-अलग रखते हुए पर्याप्त बैरीकेटिंग भी कराई जाये। महिलाओं की सुरक्षा हेतु विशेष रूप से महिला पुलिस की तैनाती करते हुए उनके लिये अलग कतार एवं बैठने की व्यवस्था की जाये। महिलाओं के लिये टॉयलेट की व्यवस्था अलग से सुरक्षित स्थान पर रखी जाये। अलीगढ़ के खेरेश्वर मन्दिर पर आत्याधिक भीड़ रहने एवं मन्दिर फर्श से नीचे होने के कारण बेरीकेटिंग आदि एवं भीड़ को नियत्रित किये जाने की अतिरिक्त व्यवस्थाएं पूर्व से ही सुनिश्चित कर ली जाये।
Leave a Reply